Priyanka Chopra परिवार संग रामलला के दर्शन करने पहुंचीं, लगे 'जय श्री राम' के नारे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Priyanka Chopra परिवार संग रामलला के दर्शन करने पहुंचीं, लगे 'जय श्री राम' के नारे

Priyanka Chopra


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने पति, गायक निक जोनास और बेटी मालती मैरी जोनास के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रियंका अपने परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन कर सकती हैं।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पारंपरिक अवतार में नजर आईं। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता और सलवार पहना हुआ था। वहीं, निक जोनास ने नीले रंग की शर्ट और जींस पहनी हुई थी। मालती मैरी जोनास गुलाबी रंग की फ्रॉक में नजर आईं।

एयरपोर्ट पर 'जय श्री राम' के नारे

जब प्रियंका चोपड़ा और उनका परिवार अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचा तो लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। प्रियंका ने भी लोगों का अभिवादन किया।