दीपावली पर पिता को याद कर भावुक हुईं रिद्धिमा कपूर साहनी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

दीपावली पर पिता को याद कर भावुक हुईं रिद्धिमा कपूर साहनी

दीपावली पर पिता को याद कर भावुक हुईं रिद्धिमा कपूर साहनी


बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कहने के बाद अपने परिवार की पहली दिवाली मना रहे हैं, ऐसे में उनका परिवार ऋषि कपूर को बहुत मिस कर रहा है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिवाली के खास मौके पर अपने पिता को याद करते हुए भावुक दिखीं।

रिद्धिमा इस खास मौके पर अपने पिता को बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल की दिवाली की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रशंसकों के साथ साझा की। इस तस्वीर में रिद्धिमा अपने पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए रिद्धिमा कपूर ने लिखा- 'मिस यू पापा। पिछले साल की यादें। दिवाली 2019। '

इस तस्वीर में ऋषि कपूर गुलाबी सिल्क के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर हरे रंग की एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीर में रिद्धिमा अपनी मां और पिता के बीच खड़ी हैं। रिद्धिमा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का इस वर्ष 30 अप्रैल को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे।