Bhojpuri Song: Pawan Singh और Akshara Singh का रोमांटिक गाना हुआ सुपरहिट, फैंस बोले - 'बेस्ट जोड़ी'!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

Bhojpuri Song: Pawan Singh और Akshara Singh का रोमांटिक गाना हुआ सुपरहिट, फैंस बोले - 'बेस्ट जोड़ी'!

Akshara Singh

Photo Credit: Video Grab


Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के किंग पवन सिंह का नया गाना 'तोहसे केतना प्यार करीले' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सुपरस्टार पवन सिंह, जो अब पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं, अपनी सुरीली आवाज और एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने क्वीन अक्षरा सिंह के साथ मिलकर एक और धमाकेदार गाना दिया है।

फिल्म 'ठोक देब' से लिया गया ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में पवन और अक्षरा की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक सीन्स में परफेक्ट लग रहे हैं। पवन सिंह गाने में अक्षरा को अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स का जलवा कायम है। उनके नए और पुराने गाने यूट्यूब पर तहलका मचाते रहते हैं। इस बार भी पवन-अक्षरा की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर स्टार्स में से हैं। फैंस कमेंट्स में इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को डी आर जे रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 19 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और आपको बता दें कि इस वीडियो को 8 साल पहले रिलीज किया गया था। दर्शन भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।