राष्ट्रपिता ने दिखाया कि हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं: राहुल गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

राष्ट्रपिता ने दिखाया कि हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं: राहुल गांधी

नई दिल्ली। आज दुनियाभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है। जिसे गांधी संदेश यात्रा का नाम दिया गया है। यह यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही है। जिसके लिए गां


राष्ट्रपिता ने दिखाया कि हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं: राहुल गांधी
नई दिल्ली। आज दुनियाभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पदयात्रा निकाल रही है। जिसे गांधी संदेश यात्रा का नाम दिया गया है। यह यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही है। जिसके लिए गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय पहुंच गए हैं।

राहुल गांधी ने बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कहा कि राष्ट्रपिता ने दिखाया है कि कैसे सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा ही एकमात्र तरीका है जिससे हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।