1 फरवरी को लॉन्च होंगे Samsung के सबसे बड़े फ्लैगशिप फोन, खासियत जान उड़ जाएंगे परखच्चे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

1 फरवरी को लॉन्च होंगे Samsung के सबसे बड़े फ्लैगशिप फोन, खासियत जान उड़ जाएंगे परखच्चे

Samsung-Galaxy-S23-Ultra


Samsung Galaxy Unpacked 2023 : Samsung Galaxy Unpacked 2023 की आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है। गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में तीन फ्लैगशिप फोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

तीन साल बाद पहली बार सैमसंग का Samsung Galaxy Unpacked 2023 इवेंट फिजिकल तौर पर हो रहा है। इससे पहले इवेंट का आयोजन वर्चुअल होता था।

Galaxy Unpacked 2023 इवेंट 1 फरवरी 2023 को सैन फ्रांसिस्को में रात 11.30 बजे शुरू होगा। इवेंट का लाइव टेलीकास्ट सैमसंग की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा।

Galaxy S23 सीरीज के साथ सैमसंग ने अल्टिमेट प्रीमियम एक्सपेरियंस का वादा किया है। Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S23 और Galaxy S23+ को लेकर खबर है कि इन फोन में तीन रियर कैमरे सेटअप मिलेंगे, जबकि Galaxy S23 Ultra को चार रियर कैमरे के साथ जिसमें एक लेंस 200 मेगापिक्सल का हो सकता है।

Galaxy S23 और Galaxy S23+ को 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और Galaxy S23 Ultra को 12 जीबी रैम के साथ 1TB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

वहीं कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इन नई सीरीज की कीमत Galaxy S22 जैसी ही होगी। सैमसंग अपने इस इवेंट में स्पेशल चिपसेट भी पेश कर सकता है।

रैम और स्टोरेज के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस23 और गैलेक्सी एस23 प्लस में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है तो वहीं गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा मॉडल्स को 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी/512 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है।

हालांकि इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले है। और कई स्मार्टफोन्स को तो फ्लिपकार्ट ऑफर में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। जो ग्राहकों को उनके बजट रेंज में मिल जाएगा, इससे आपकी जेब पर ज्यादा खर्चा भी नहीं लगेगा।