लॉन्च होगा Xiaomi का नया दमदार स्मार्टफोन, 200MP धांसू कैमरा और अमेजिंग फीचर्स के साथ मचायेगा तहलका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

लॉन्च होगा Xiaomi का नया दमदार स्मार्टफोन, 200MP धांसू कैमरा और अमेजिंग फीचर्स के साथ मचायेगा तहलका

Redmi Note 12


शाओमी भारत में अपनी नई सीरीज Redmi Note 12 को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज को 5 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है। इस सीरीज में तीन मॉडल साथ पेश होंगे। आपको बता दें कि इस सीरीज की शुरुआती कीमत सस्ती हो सकती हैं।

आइये इसके बारे में जानते हैं :

शाओमी भारत में एक जाने माने ब्रांड के रूप में उभरा है। बीते कुछ सालों में कंपनी ने अपना काफी नाम कमाया है। अब कंपनी ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार किया है।

आपको बता दें कि Redmi Note 12 सीरीज अगले महीने 5 जनवरी को भारत में लॉन्च की जा रही है। कंपनी इस सीरीज में तीन नए मॉडल लॉन्च कर रही है, जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus शामिल हैं।

हालांकि कंपनी ने इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12 चीन में पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन चीनी मॉडल भारतीय मॉडल से काफी अलग होगा ऐसा कहा जा रहा है।

Redmi Note 12 का चाइना मॉडल रियर पैनल पर डुअल कैमरे के साथ आता है, जबकि भारत में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप के अलावा इन फोन के सभी फीचर्स लगभग समान है।

अगर हम चीनी वेरिएंट की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी यूनिट के साथ 33W का चार्जिंग सपोर्ट है। जिसमें 120hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है।

साथ ही इसमें 8GB तक रैम सपोर्ट और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। क्योंकि उम्मीद है कि भारतीय वेरिएंट चीनी वेरिएंट के समान है।

क्या है इसकी कीमत

वैसे तो कंपनी ने भारतीय मूल्यों की अब तक कोई जानकारी नहीं है , लेकिन उम्मीद की जा रही हैं कि इसकी कीमत चीनी कीमतों के समान हो सकती है।चीन में Redmi Note 12 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1199 से शुरू होती है।

जो लगभग 13500 रुपये के बराबर है। इसके अलावा इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 1299 (लगभग 14500 रुपये), 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB की कीमत क्रमशः CNY 1499 (लगभग 17000 रुपये), और CNY 1699 (लगभग 19300 रुपये) है।

यानी कि भारतीय मॉडल्स की कीमत 20 हजार रुपयों से कम हो सकती है। बाकी आधिकारिक जानकारी के बाद ही इसकी कीमत का पता चलेगा।