30 जून को एडवांस फीचर्स तबाही मचाने आ रहा Redmi का ये स्मार्टफोन, OPPO यूजर्स को झटका!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

30 जून को एडवांस फीचर्स तबाही मचाने आ रहा Redmi का ये स्मार्टफोन, OPPO यूजर्स को झटका!

Redmi Note 12R


नई दिल्ली। बड़ी टेक कंपनियों में शुमार रेडमी एक और नया फोन Redmi 12R को बहुत जल्द ही लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो हैंडसेट को चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर देखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि लिस्टिंग से स्मार्टफोन के फीचर्स का पता चला है। Redmi Note 12R का मॉडल नंबर 23076RA4BC है। चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और डिज़ाइन के बारे में जानकारी सामने आई है। Redmi Note 12R को इसी महीने 30 जून को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Redmi Note 12R specifications

डिस्प्ले: Redmi Note 12R में 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
प्रोसेसर: Redmi Note 12R में स्नैपड्रैगन 4 Gen2 चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रैम और स्टोरेज: हैंडसेट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: रेडमी फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल किया जा सकता है। हालांकि, फ्रंट कैमरा के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

बैटरी: फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
कलर ऑप्शन: रेडमी फोन को नीले रंग में देखा गया है, हालांकि, इसे मिडनाइट ब्लैक, स्काई फैंटेसी और टाइम ब्लू कलर में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 12R price (expected)

4GB/128GB RMB 1,100 (लगभग 12,600 रुपये)
6GB/128GB RMB 1,200 (लगभग13,700)
8GB/128GB RMB 1,600 (लगभग 18,300)
8GB/256GB RMB 1,800 (करीब 20,600)

हालांकि, फोन को लेकर ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। सबसे पहले हैंडसेट को चीन मार्केट में ही लॉन्च किया जायेगा।