Poco यूजर्स के लिए खुशखबरी, HyperOS अपडेट से बदलेगा फोन का पूरा लुक!

शाओमी से जुड़े इंडिपेंडेंट ब्रैंड Poco की ओर से अपने यूजर्स को खुशखबरी दी गई है। कंपनी ने करीब दो साल पहले लॉन्च किए गए Poco F4 के लिए एक बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड की घोषणा की है।
शाओमी ने अपने कई फोन्स को भारत में HyperOS अपडेट दिया था और अब यही अपडेट Poco F4 के लिए रिलीज किया गया है। Android 14 पर आधारित HyperOS अपडेट के साथ कई नए फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे।
Gizmochina ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कई Poco F4 यूजर्स की ओर से उनके डिवाइस को मिले लेटेस्ट अपडेट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। उनकी स्क्रीन पर दिख रहा है कि डिवाइस के लिए HyperOS अपडेट उपलब्ध है। हालांकि, इस अपडेट के चेंजलॉग में HyperOS के एक भी सिंगल फीचर का जिक्र नहीं किया गया है। फिलहाल नया अपडेट केवल पायलट-टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है।
चुनिंदा यूजर्स शुरू कर सकते हैं टेस्टिंग
रिपोर्ट में बताया गया है कि Poco F4 यूजर्स टेस्ट का हिस्सा बन सकते हैं और अपने डिवाइस में HyperOS की टेस्टिंग शुरू कर सकते हैं। बाकी यूजर्स को स्टेबल अपडेट के लिए थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ सकता है। फोन में मिल रहे अपडेट का बिल्ड-नंबर OS1.0.2.0.ULMINXM है और इसका साइज 415MB के करीब है। लेटेस्ट अपडेट के साथ जुलाई का सिक्योरिटी पैच यूजर्स को मिलेगा।
आप ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं OS
लेटेस्ट अपडेट आपके फोन के लिए उपलब्ध है तो यह अपने आप सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में दिखेगा। आप इस OTA अपडेट को आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो HyperOS डाउनलोडर ऐप की मदद से भी HyperOS अपडेट्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और नया अपडेट डाउनलोड करने का विकल्प देता है।
ध्यान रहे, यह शाओमी का आधिकारिक ऐप नहीं है और अगर आप किसी थर्ड-पार्टी ऐप पर भरोसा नहीं करना चाहते तो पायलट प्रोग्राम का हिस्सा बनने की जरूरत होगी। आप चाहें तो स्टेबल अपडेट का इंतजार कर सकते हैं, जो साल की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा।