Motorola का धमाका! इन पुराने मॉडलों में भी अब मिलेगा Android 14 का अपडेट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

Motorola का धमाका! इन पुराने मॉडलों में भी अब मिलेगा Android 14 का अपडेट

 motorola razr 40


मोटोरोला फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने साल 2023 में लॉन्च हुए अपने रेजर फोन्स के लिए लेटेस्ट अपडेट ऐंड्रॉयड 14 अपडेट रोलआउट कर दिया है।

रेजर 2023 के फोल्डेबल फोन्स ऐंड्रॉयड 13 ओएस के साथ लॉन्च किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने रेजर 2023 सीरीज के डिवाइस के लिए नया ओएस अपडेट रिलीज कर दिया है। अपडेट के बारे में सबसे पहले Reddit पोस्ट में जानकारी दी गई और इसे बाद में 9 टू 5 गूगल के टेक ब्लॉग्स में कन्फर्म किया गया।

मोटोरोला इस लेटेस्ट ओएस अपडेट के साथ रेजर 40 और रेजर+ (रेजर 40 अल्ट्रा) डिवाइसेज को मई 2024 का सिक्योरिटी पैच भी ऑफर कर रहा है। अपडेट में रेजर+ के कवर स्क्रीन के लिए ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले वाला फीचर दिया जा रहा है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट का एक सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है। यह अपडेट अभी यूएस मार्केट के लिए आया है। इंडियन और दूसरे देशों के यूजर्स को इस अपडेट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

रेजर 40 और 40 अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन

रेजर 40 अल्ट्रा में कंपनी 6.9 इंच का फुल एचडी+ फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका आउटर pOLED डिस्प्ले 3.6 इंच का है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रेजर 40 की बात करें, तो कंपनी इसमें 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का pOLED डिस्प्ले फर कर रही है। वहीं, इसका आउटर डिस्प्ले 1.5 इंच का है। रेजर 40 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट पर काम करता है। रेजर 40 की बात करें, तो इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7 चिपसेट देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए 40 अल्ट्रा में OIS के साथ 12 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा और रेजर 40 में 64 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेजर 40 सीरीज में आपको 4200mAh तक की बैटरी देखने को मिलेगी। ये फोन 33 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। दमदार साउंड के लिए फोन में आपको डॉल्बी ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।