Noise ColorFit Icon 3 Plus : कम कीमत में मिलेंगी ये शानदार वॉच, स्टाइल और फीचर्स में देगी सबको मात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

Noise ColorFit Icon 3 Plus : कम कीमत में मिलेंगी ये शानदार वॉच, स्टाइल और फीचर्स में देगी सबको मात

Noise ColorFit Icon 3 Plus


Noise ColorFit Smartwatch: अगर आप स्मार्टवॉच पहनने का शौक रखते हैं तो आपको Noise की एक शानदार वॉच खरीदने को मिल रही है। दरअसल, कंपनी ने अपनी नई Noise ColorFit Icon 3 Plus स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है।
 

इस नई वाली स्मार्टवॉच में आपको बड़ा HD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा और कई फिटनेस फीचर्स साथ मिल रहे है। इसके फीचर के हिसाब से इसकी कीमत भी बजट में है। अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए, आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Noise ColorFit Icon 3 Plus Price in India

Noise कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Icon 3 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। जो पिछले साल लॉन्च हुए ColorFit Icon 3 का ही नया वर्जन है। इसकी कीमत की बात करें तो इसका प्राइस ₹1,199 रखा गया है।

वहीं इस वॉच की खरीद पर आपको एक साल की वारंटी भी मिलती है। इतना ही नहीं ये स्मार्टवॉच कई रंगों में उपलब्ध मिलती है, जो मेटल और लाइफस्टाइल स्ट्रैप में शामिल मिलती हैं। इसे खरीदने के लिए आप Noise कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर विजिट कर परचेज कर सकते हैं।

Noise ColorFit Icon 3 Plus features

  • इसमें आपको 1.2 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है।
  • साथ ही, इसमें एक crown भी है जिसे घुमाया जा सकता है। – ये स्मार्टवॉच आपकी हार्ट रेटिंग, कदमों की गिनती और ऑक्सीजन लेवल को मापने में हेल्प करती है।
  • आप घड़ी को अपने डिवाइस से कनेक्ट कर डिजाइन को भी बदल सकते हैं।

Noise ColorFit Icon 3 Plus Battery

  • कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक आराम से चल सकती है।
  • इसके अलावा यह Bluetooth version 5.3 को सपोर्ट करती है।  इसे आप iOS 11.0 या उससे ऊपर वाले फोन के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इतना ही नहीं ये स्मार्टवॉच पानी सह सकती है और इसे आप रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं।