अब बिना इंटरनेट के भी भेज सकते है PhonePe या Paytm से पैसे, पासवर्ड भी की नहीं पड़ेगी जरुरत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

अब बिना इंटरनेट के भी भेज सकते है PhonePe या Paytm से पैसे, पासवर्ड भी की नहीं पड़ेगी जरुरत

UPI


नई दिल्ली, 11 सितम्बर , 2023 : UPI दिन-ब-दिन अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है। यह अधिकांश खरीदारी करने का एक नया तरीका है। फल और सब्जियां खरीदने से लेकर किराना और स्ट्रीट फूड तक हर कोई आज यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करने का ऑप्शन देता है।

यहीं पर छोटे-छोटे लेनदेन के लिए भी हर बार पिन डालना मुश्किल सा लगता है, वहीं कई बार पिन भूल जाने या इंटरनेट नहीं आने पर पेमेंट भी नहीं हो पाती और आप परेशानी में फंस जाते हैं।

आपकी इस परेशानी का हल हम आपको बता रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं UPI Lite ऐप की। ये ऐप आपको उन सभी परेशानी से बचा सकता है जो आपको छोटे लेनदेन के कारण आती है। बता दें कि PhonePe और Paytm की ओर से UPI Lite फीचर पेश किया जाता है।

UPI Lite को छोटे लेनदेन करने को लेकर पेश किया गया है। यह एक वॉलेट जैसा फीचर है। जिसमें आपको कुछ पैसे ऐड करने होंगे। इसके बाद बाद छोटे- छोटे पेमेंट करने के लिए आपको पासवर्ड पिन या फिर इंटनरेट की जरूरत नहीं होगी।

ऐसे सेटअप करें UPI Lite App

Step 1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद PhonePe या Paytm को डाउनलोड करना होगा।

Step 2: इसके बाद ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद ऐप को साइनअप करना होगा।

Step 3: फिर आपको बैंक अकाउंट को लिंक्डइन करना होगा। इसके बाद बैंक अकाउंट डिटेल दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको पिन सेट करना होगा।

Step 4: UPI Lite को स्क्रॉल डाउन करना होगा। इसके बाद UPI Lite ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

Step 5: इसके बाद इन्फॉर्मेंशन को क्लिक करना होगा। इसके बाद इनेबल्ड बटन पर क्लिक करना होगा।

Step 6: UPI Lite ऑप्शन से 2,000 रुपये का लेनदेन किया जा सकेगा।

Step 7: इसके बाद बैंक अकाउंट को वॉलेट से क्लिक करना होगा।

Step 8: इसके बाद UPI Lite ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 9: इसके बाद UPI Lite ऑप्शन से बिना पिन और इंटरनेट के पेमेंट कर पाएंगे।