Nokia और Samsung की बैंड बजाने आ रहा Realme का सबसे सस्ता 108MP कैमरा वाला फोन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

Nokia और Samsung की बैंड बजाने आ रहा Realme का सबसे सस्ता 108MP कैमरा वाला फोन

Realme C53


चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अपने ग्राहकों को खुश करते हुए एक नया फोन Realme C53 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हैंडसेट को इसी महीने 19 जुलाई को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया जायेगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले, कंपनी ने आधिकारिक डिज़ाइन और कुछ अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। Realme C53 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन में जबरदस्त फीचर्स के साथ तगड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। तो आईये संभावित कीमत, फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...

वेबसाइट के मुताबिक, Realme C53 का डिजाइन Realme 9i की तरह हो सकता है। फोन में 18W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में एक ऑडियो जैक शामिल किया जा सकता है। दाईं ओर पावर बटन के साथ वॉल्यूम बटन शामिल हैं। फोन में 5G का सपोर्ट नहीं मिलेगा। कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के बाद ही किया जायेगा।

भारत से पहले Realme C53 को मलेशिया मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 108-मेगापिक्सल स्नैपर के बजाय 50-मेगापिक्सल का प्राथमिक कैमरा शामिल है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का डिस्प्ले शामिल किया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य प्रमुख विशेषताओं में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल किया गया है। Realme C53 की कीमत MYR 599 यानी लगभग 10,700 रुपये है। Realme का ये फोन Nokia, Samsung, Inifinix और Motorola को कड़ी टक्कर दे सकता है।