तीन नए कलर वाले चकाचक स्मार्टफोन Redmi ला रहा, खुशी से झूमने पर हो जाएंगे मजबूर कीमत और फीचर्स जान

नई दिल्ली: Redmi 12 Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने नए फोन Redmi 12 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। शाओमी के सब-ब्रांड ने बीते दिन सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी है। इसकी कीमत के हिसाब से इसके फीचर्स भी दमदार दिए गए है। अगर आप इसे खरीदना की चाह रखते है तो चलिए आपको इसके लीक हुए फोन की कीमत, कलर और लॉन्च के बारे में बताते है।
Redmi 12 Price In India
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस एक बजट वाला स्मार्टफोन होगा और भारत में इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये होने की संभावना है।
Redmi 12 Specifications
Redmi 12 के इस धांसू मोबाइल में फुल एचडी + रिजॉल्यूशन के साथ 6.79 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। अफवाहों के अनुसार, प्रोसेसर के लिए डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो G88 का चिपसेट भी दिया जा सकता है, जो संभावित रूप से माली G52 GPU के साथ अच्छा प्रदर्शन प्रदान करता है। पॉवर के लिए इस डिवाइस में 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी भी होगी।
Redmi 12 भारत में कब होगा लॉन्च ?
Xiaomi ने खुलासा किया है कि Redmi 12 भारत में 1 अगस्त को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। जिसे आप अमेजन के जरिए से खरीद सकेंगे। कंपनी ने पहले Redmi 12 के मूनलाइट सिल्वर कलर का खुलासा किया था और अब जेड ब्लैक और पेस्टल ब्लू कलर का खुलासा किया है। टीजर के मुताबिक, Redmi 12 में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस के पीछे तीन गोलाकार कटआउट हैं जो iPhone 14 Pro के कैमरा जैसा हैं।
सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Redmi 12 को इस साल की शुरुआत में कुछ इंटरनेशनल बाजारों में लॉन्च किया गया था। और भारत में भी ये इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा। ये सभी जानकारियां लीक्स खबरों के आधार पर दी गई बाकी जब यह फोन लॉन्च होगा तो सटीक जानकारियां प्राप्त हो जाएगी।