अगले महीने होने वाला है REDMI का ताबड़ तोड़ स्मार्टफ़ोन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

अगले महीने होने वाला है REDMI का ताबड़ तोड़ स्मार्टफ़ोन

अगले महीने होने वाला है REDMI का ताबड़ तोड़ स्मार्टफ़ोन लॉन्च


नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी (Redmi) अपने भारतीय ग्राहकों को खुश करते हुए एक नया फोन Redmi 12 5G को भारत में मंगलवार, 1 अगस्त को लॉन्च करने के लिए तैयार है। नए 5G स्मार्टफोन को लॉन्च Redmi 12 4G के डेब्यू के साथ होगा। Redmi 12 5G को 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में बड़े डिस्प्ले,8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Redmi 12 का 4G वेरिएंट MediaTek G88 SoC पर काम करेगा।

Redmi India अकाउंट ने Redmi 12 5G की लॉन्च तिथि की घोषणा की। कंपनी ने टीज़ किया कि फोन को भारत में अगले महीने 1 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा।
Redmi ने अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित लैंडिंग पेज के माध्यम से हैंडसेट के डिज़ाइन और अहम फीचर्स का खुलासा भी किया है।

Redmi 12 5G को 8GB तक रैम और अधिकतम 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जायेगा। वर्चुअल रैम फीचर का उपयोग करके मेमोरी को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है।

Redmi 12 5G स्मार्टफोन Redmi Note 12R का अपग्रेड वर्जन हो सकता है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 999 (लगभग 11,300 रुपये) है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC चिप है। इसमें 6.79 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। हैंडसेट में 18W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Redmi 12 5G की लॉन्चिंग Redmi 12 4G के साथ होगी। 4जी वेरिएंट को जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पेस्टल ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि हुई है।

Redmi 12 4G को शुरुआत में यूरोप में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था। फोन की शुरूआती कीमत EUR 199 (लगभग 17,000 रुपये) है। थाईलैंड में, इसे 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत THB 5,299 (लगभग 12,500 रुपये) है।