Samsung Galaxy S23 FE 5G : भारत में जल्द ही Samsung नए फोन के साथ एंट्री करने को तैयार, लॉन्च डेट आई सामने

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

Samsung Galaxy S23 FE 5G : भारत में जल्द ही Samsung नए फोन के साथ एंट्री करने को तैयार, लॉन्च डेट आई सामने

Samsung Galaxy S23 FE 5G


नई दिल्ली, 11 सितम्बर , 2023 : भारत में जल्द ही Samsung का एक नया फोन एंट्री करने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S23 FE 5G की। कहा जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में यह फोन Q4 2023 में लॉन्च होगा।

अपकमिंग फोन को पिछले कुछ हफ्तों में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया है। अब लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी S23 FE की भारतीय कीमत ऑनलाइन सामने आ गई है। कितनी है इसकी कीमत और क्या होगा खास, चलिए बताते हैं...

Samsung Galaxy S23 FE की कीमत और लॉन्च डेट (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE की भारतीय कीमत के बारे में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर जानकारी दी है। टिप्स्टर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S23 FE भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये बताई गई है। लीकस्टर ने गैलेक्सी S23 FE की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस अक्टूबर 2023 में वैश्विक और भारतीय बाजारों में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE के बेसिक स्पेसिफिकेशन (संभावित)

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच का एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। चूंकि यह एक फैन एडिशन डिवाइस है, इसलिए स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2K के बजाय फुल एचडी प्लस तक सीमित हो सकता है। डिवाइस में प्लास्टिक बैक पैनल मिलने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE के दो वेरिएंट जारी कर सकता है, जिसमें स्नैपड्रैगन वेरिएंट को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक्सक्लूसिव रखा जाएगा जबकि वैश्विक बाजारों में Exynos मॉडल उपलब्ध कराए जाएंगे, इन बाजारों में गैलेक्सी S23 FE को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 और Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की अफवाह है।

फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 पर चल सकता है। हालांकि सैमसंग का कहना है कि वे अपने फोन के लिए 5 साल के सिक्योरिटी पैच के साथ 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट प्रदान करेंगे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि फैन एडिशन को इतने सारे अपडेट प्राप्त मिलेंगे या नहीं।

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE में कथित तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कहा जा रहा है कि इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, साथ में 12 मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड लेंस होगा। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सेल सेंसर होगा, जिसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी S23 FE के 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी पैक करने की उम्मीद है। हालांकि, फोन में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग बरकरार रख सकता है।