फ्रिज जैसी दिखती है ये वॉशिंग मशीन, कहीं भी हो जाती है फिट; जानिए कीमत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

फ्रिज जैसी दिखती है ये वॉशिंग मशीन, कहीं भी हो जाती है फिट; जानिए कीमत

washing machine


पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड एलजी ने अपना सबसे यूनिक वॉशिंग मशीन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट के तौर पर एडवांस्ड LG WashTower Washing Machine को लॉन्च किया है।

इसका डिजाइन पारंपरिक वॉशिंग मशीन से बिल्कुल अलग है। खास बात यह है कि इसका ड्रायर बगल में न होकर वर्टिकल पॉजीशन में रखा गया है, जिससे टावर जैसा लुक आता है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

LG WashTower Washing Machine कीमत और उपलब्धता

भारत में एलजी वॉशटॉवर वॉशिंग मशीन की कीमत 2,75,000 रुपये है। वॉशिंग मशीन को एलजी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह एलजी एक्सक्लूसिव स्टोर्स और रिलायंस डिजिटल, क्रोमा आदि जैसे पार्टनर रिटेल चेन के माध्यम से ऑफलाइन बाजारों में भी उपलब्ध है।

कम जगह में भी आसानी से हो जाएगी फिट

एलजी वॉशटॉवर एक वर्टिकली ओरिएंटेड वॉशिंग मशीन है, जिसमें फ्रंट-लोड डिजाइन है। यह मेटल फिनिश के साथ यूनिबॉडी फॉर्म फैक्टर के साथ आता है। मशीन का ओवरऑल डाइमेंशन 600x1655x660 एमएम है।

एलजी का कहना है कि वॉशटॉवर को कॉम्पैक्ट स्थानों में फिट होने के लिए डिजाइन किया गया है, और इसे ऐसे घरों के लिए तैयार किया गया है जहां जगह की कमी हो। वॉश मोड और अन्य ऑप्शन तक ईजी एक्सेस के लिए, मशीन के सेंटर में एक कंट्रोल पैनल दिया गया है।

इसमें कपड़े धोने के लिए एक स्पेशल मोड भी

एलजी वॉशटॉवर में एक स्पेशल मोड है जो 39 मिनट के भीतर कपड़े धोने का काम पूरा कर सकता है। मशीन की वॉशिंग कैपेसिटी 13 किलोग्राम है, जबकि ड्रायर की कैपेसिटी 10 किलोग्राम है। दोनों ही कंपार्टेमेंट में टेम्पर्ड ग्लास डोर दिए गए हैं।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि वॉशिंग और ड्रायिंग के दौरान समान सेटिंग्स लागू हो, वॉशिंग और ड्रायर दोनों कंपार्टमेंट एक दूसरे के साथ सिंक हो जाते हैं। वॉशटावर में 6 से अधिक अलग-अलग वॉशिंग प्रोग्राम हैं।

मोटर पर 10 साल की वारंटी दे रही कंपनी

एलजी वॉशटावर की मोटर पर 10 साल की वारंटी दे रहा है। मशीन के अन्य पार्ट्स पर एक साल की वारंटी मिलती है। एलजी वॉशटॉवर एक साइलेंट वॉशिंग एक्सपीरियंस भी प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि उसकी लेटेस्ट मशीन में मिनिमल वाइब्रेशन हैं, जो इसे किसी भी वातावरण में सहजता से घुलने-मिलने की अनुमति देती है।

नई वॉशिंग मशीन एलजी एलर्जी केयर साइकिल के साथ आती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि कपड़े घर की धूल के कण से मुक्त हों। वॉशटॉवर एआई पावर्ड फीचर्स के साथ आती है जो कपड़ों के लिए बेस्ट वॉश मोड को ऑटोमैटिक सिलेक्ट करने में मदद करता है।