Toyota की ये नई सब Scorpio और Safari के भारतीय सेना की शान बढ़ाएगी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

Toyota की ये नई सब Scorpio और Safari के भारतीय सेना की शान बढ़ाएगी

soldier


Toyota Hilux for Army: परफॉर्मेंस के लिए जाने जाने वाली टोयोटा का कस्टमर बेस बहुत ही बड़ा है। भारत में लोग उनकी गाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सबसे ज्यादा कीमत वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अब टोयोटा ने भारतीयों को काफी ज्यादा खुश कर दिया है।

कुछ समय पहले ही हमने महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) के भारतीय सेवा में शामिल होने की खबर बताई थी। इसके कुल 1800 यूनिट को सेना में शामिल किया गया था। इससे पहले टाटा सफारी (Tata Safari) भी सेना का हिस्सा बनी है। लेकिन अब टोयोटा को भी भारतीय सेना ने कुछ खास गाड़ियों को बनाने का आर्डर दिया है।

टोयोटा से मिली जानकारी की माने तो उन्हें टोयोटा हीलक्स (Toyota Hilux) के आर्डर मिले हैं। अगर बात टोयोटा हीलक्स की करें तो यह कंपनी की मजबूत एसयूवी में शामिल है। इसके साथ ही इसका ज्यादातर प्रयोग पिकअप ट्रक के रूप में किया जाता है। इसमें बेसिक फीचर्स और दमदार पावर देखने को मिलता है। टोयोटा हीलक्स में 2755 सीसी का डीजल इंजन मिलता है।

यह 2.8 लीटर का इंजन है जो 3000 से 4000 आरपीएम पर 201 बीएसपी का पावर और 1600 से 1800 आरपीएम पर 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फोर व्हील ड्राइव के साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स का विकल्प दिया गया है। यह भारत सरकार के BS6 नॉर्म्स का पालन करते हुए अपने इंजन को अपग्रेड कर चुकी है। आपको सफर में कोई दिक्कत ना हो इसलिए कंपनी इसमें 80 लीटर का फ्यूल टैंक देती है।

इसे एक बार फुल करवाने पर आप दूर दराज के इलाके को बेहद आराम से घूम सकते हैं। कंफर्ट के मामले में भी यह एक जबरदस्त कार है। इसका सस्पेंशन काफी बेहतरीन है। बता दे टोयोटा हीलक्स (Toyota Hilux) की एक्स शोरूम कीमत 30 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल में 37 लाख रुपए तक जाती है। हालांकि जिस मॉडल को सेना के लिए बनाया जा रहा हैz उसकी कीमत कम होगी। क्योंकि इसमें जरूर के फीचर्स दिए जाएंगे और इसकी मजबूती पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।