कौन सा पंखा है आपके कमरे के लिए सही? 3 ब्लेड vs 4 ब्लेड, जानिए सबकुछ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Gadgets

कौन सा पंखा है आपके कमरे के लिए सही? 3 ब्लेड vs 4 ब्लेड, जानिए सबकुछ

 Fan Tips


Fan Tips: गर्मी का मौसम शुरू ही नहीं हुआ है बल्कि इस गर्मी के मौसम ने बैंड भी बजाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हर किसी को पंखे की जरूरत होती है। 

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो पंखा खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन यह नहीं जानते कि कितने ब्लेड वाले खरीदें तो आप सही जगह पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको 3 ब्लेड वाले पंखे और 4 ब्लेड वाले पंखे के बारे में बताएंगे।

आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी पंखा खरीद सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। 3 ब्लेड वाले पंखे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज भी अगर ब्लेड की बात करें तो 3 ब्लेड वाले पंखे सबसे ज्यादा पावरफुल होते हैं। आज भी इनकी बिक्री बाजार में मौजूद दूसरे पंखों से ज्यादा है।

अब देखा जाए तो बाजार में 4, 5 और 6 ब्लेड वाले पंखे भी उपलब्ध हैं। लेकिन जो पंखा तेज और अच्छी हवा देता है वो 3 ब्लेड वाला पंखा है। 3 ब्लेड वाले पंखे सस्ते भी होते हैं। इसके साथ ही ये आपकी बिजली भी बचाते हैं। कम पार्ट्स होने की वजह से ये ज्यादा हवा देते हैं।

4 ब्लेड वाले पंखे ऐसा नहीं कहा जा सकता कि ये 4 ब्लेड वाले पंखे आपको अच्छी हवा देते हैं या फिर ये हवा ही नहीं देते। दरअसल इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि यह AC की हवा को फैला सके।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये 4 ब्लेड वाले पंखे एक सप्लीमेंट के तौर पर काम करने में सक्षम हैं। आज भी अगर आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो आपने देखा होगा कि वहां पर 4 पंखों का इस्तेमाल किया जाता है और इसका कारण यही है।