शादी का झांसा देकर युवक दो महीने तक बनाता रहा संबंध, रेप का मामला दर्ज़

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Haryana

शादी का झांसा देकर युवक दो महीने तक बनाता रहा संबंध, रेप का मामला दर्ज़

Jind news

Photo Credit: upuklive


जींद (हरियाणा) : मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी युवती की दो महीने पहले जैजैवंती के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ मंगल निवासी के साथ पहचान हुई थी। धीरे- धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 

हरियाणा के जींद से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां  एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने दो महीने तक संबंध बनाए और फिर शादी से मुकर गया। 

जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी युवती की दो महीने पहले जैजैवंती के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ मंगल निवासी के साथ पहचान हुई थी। धीरे- धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 

शादी का झांसा देकर दो महीने तक बनाए संबंध 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उससे शादी करने की बात की। अपनी बातों में बहला फुसलाकर वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने लगातार दो महीने तक युवती के साथ संबंध बनाए। 

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी 

जब उसने युवक से शादी की बात की तो वह मुकर गया और उसने उससे बात करनी भी बंद कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीडिता ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।