हरियाणा में मानसून का ताजा अपडेट: बारिश का येलो अलर्ट, जानें प्रभावित होने वाले जिले

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में मानसून का ताजा अपडेट: बारिश का येलो अलर्ट, जानें प्रभावित होने वाले जिले

Haryana Mansoon Update

Photo Credit: upuklive


भारतीय मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगस्त महीने में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई इस बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। सिरसा और हिसार में जहां तापमान 41 डिग्री के पास पहुंच गया था वहां बारिश के बाद तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। 

सिरसा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और हिसार में अधिकतम पारा 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में 24 घंटे में औसतन 60 MM से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण हिसार में दिल्ली बाईपास पर शनि मंदिर के पास पंडाल गिरने से करंट लगने से 32 वर्षीय सेवादार जितेंद्र की मौत हो गई।

अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद

भारतीय मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगस्त महीने में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मानसूनी हवाएं जोर पकड़ रही हैं, जिसके कारण अगस्त में हरियाणा में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।

अधिकांश जिलों में बारिश होगी। 5 से 8 अगस्त के बीच मानसून फिर जोर पकड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की ट्रफ लाइन नारनौल और हिसार से होकर गुजरती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस कारण हिसार के आसपास कम बारिश दर्ज की गई।