लोकतंत्र से ऊपर कोई भी नहीं, कानून अपना काम कर रहा है, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले ढांडा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Haryana

लोकतंत्र से ऊपर कोई भी नहीं, कानून अपना काम कर रहा है, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले ढांडा

Kurukshetra hindi news


कुरुक्षेत्र (हरियाणा): ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी से पहले मनोहर सरकार में भी अनेकों योजनाएं बनी है, जिनका फायदा अभी भी आमजन को मिल रहा है और आगे भी फायदा आमजन को ही मिलेगा। 

हरियाणा के राज्य मंत्री महिपाल ढांडा का शाहाबाद में पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्होंने कहा कि अगर कोई साफ स्वच्छ आदमी है, तो उसको ईडी के सामने पेश होने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से ऊपर कोई भी नहीं है और कानून अपना काम कर रहा है। राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जो भी अपने फायदे के लिए पॉलिसी बना कर काम करेगा। उसको सरकारी एजेंसियां नहीं बख्सेंगी। 

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी से पहले मनोहर सरकार में भी अनेकों योजनाएं बनी है, जिनका फायदा अभी भी आमजन को मिल रहा है और आगे भी फायदा आमजन को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने लोकसभा चुनाव से पहले भी कई सम्मन भेजे थे, लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए।  

पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्यमंत्री महिपाल ढांडा हमारे पुराने कार्यकर्ता हैं और हमारी पहले भी इच्छा थी कि उनको उच्च स्थान मिले और अब उनको हरियाणा के मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वह अपना काम बखूबी करेंगे।