Rainfall Alert : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी! इन राज्यों में रहें सावधान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Haryana

Rainfall Alert : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी! इन राज्यों में रहें सावधान

rain


चंडीगढ़। उत्तर पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से बांग्लादेश होते हुए असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। 26 की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, 8 पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 2 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 26 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश संभव है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान इसमें वृद्धि होगी। 27 से 29 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।