हरियाणा में अगले 24 घंटों में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Haryana

हरियाणा में अगले 24 घंटों में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Weather updates

Photo Credit: upuklive


चंडीगढ़ (हरियाणा):  IMD के अनुसार अगले 3 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

हरियाणा में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कुछ इलाको में हल्की बारिश की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम 

IMD के अनुसार अगले 3 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।  

अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में 30 जुलाई को भारी बारिश की आशंका है।

देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

वहीं 31 जुलाई को 15 जिलों में अलर्ट रखा गया है, इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।