यमुनानगर : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दो ट्रक जलकर राख

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Haryana

यमुनानगर : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दो ट्रक जलकर राख

yamuna nagar

Photo Credit: upuklive


यमुनानगर (हरियाणा): खुंडेवाला गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि आज पता चला है कि यहां पर केमिकल आता था। फैक्टरी का गेट हमेशा बंद रहता था। जब कोई पूछता था तो इसके मालिक बताते थे कि वह शहर में रहते हैं और उन्होंने यह बैठने के लिए फार्म हाउस बनाया हुआ है। 

यमुनानगर के कैल के पास स्थिति गांव खुंडेवाला में शनिवार को केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग के बाद केमिकल में लगी आग की लपटें कई फीट तक ऊंची उठी। काला धुंआ आसपास फैल गया। दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर जुटी हुई हैं।

फैक्टरी के अंदर केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे। आग में फैक्टरी के अंदर एक व्यक्ति भी झुलस गया। आग का काला धुंआ और लपटें इतनी ऊंची थी कि 10 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थी।

दूर-दूर से आग को देखने के लिए लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को फैक्टरी मालिक मौके पर नहीं मिले। 
 
खुंडेवाला गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि आज पता चला है कि यहां पर केमिकल आता था। फैक्टरी का गेट हमेशा बंद रहता था। जब कोई पूछता था तो इसके मालिक बताते थे कि वह शहर में रहते हैं और उन्होंने यह बैठने के लिए फार्म हाउस बनाया हुआ है। यह फैक्टरी काफी खतरनाक है।

इसके आसपास रहना भी खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने इस फैक्टरी को यहां से बंद करने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि आग के धमाकों से गिरे केमिकल से आसपास के किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। 

जांच की जा रही है: रामपाल

थाना छप्पर एसएचओ रामपाल ने बताया कि आग की सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे थे। यहां आकर देखा तो आग काफी लगी हुई थी। लोगों को फैक्टरी से दूर ही रखा गया। फैक्टरी केमिकल की बताई जा रही है। फैक्टरी किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।