पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गोलीबारी , चार लोगों की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गोलीबारी , चार लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों...


पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गोलीबारी , चार लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।


जिले के वली खां बाईपास इलाके में हमलावरों ने एक प्रभावशाली कबायली नेता के वाहन पर गोलियां चलायी। गोलीबारी में चार लोग मारे गये और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी समूह अथवा व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।