मिनेसोटा के मॉल ऑफ अमेरिका में गोलीबारी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

मिनेसोटा के मॉल ऑफ अमेरिका में गोलीबारी

america

मिनेसोटा (अमेरिका)। मिनेसोटा के मॉल ऑफ अमेरिका ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। हैरानी यह है कि बंदूकधारी हमलावर पैदल भाग गया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ब्लूमिंगटन पुलिस के अनुसार संदिग्ध बंदूकधारी हमलावार गोलीबारी करने के बाद पैदल ही मॉल से भाग गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। गोलीबारी से पहले पहले मॉल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। शापिंग सेंटर के अंदर कम से कम तीन गोलियां चलाई गई हैं।

इस गोलीबारी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए हैं । एक वीडियो फुटेज में ब्लूमिंगटन पुलिस को बंदूकधारी की तलाश करते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में तीन शॉट सुने जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात कैपिटल हिल के पास पूर्वोत्तर वाशिंगटन में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इसमें कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मिनेसोटा (अमेरिका), 05 अगस्त (हि.स.)। मिनेसोटा के मॉल ऑफ अमेरिका ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। हैरानी यह है कि बंदूकधारी हमलावर पैदल भाग गया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।