इस देश में 5 साल से जॉगिंग करना है क्राइम, राष्ट्रपति ने इसलिए लगायी थी रोक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस देश में 5 साल से जॉगिंग करना है क्राइम, राष्ट्रपति ने इसलिए लगायी थी रोक

नई दिल्ली। अगर कानून की व्यवस्था सही न हो तो फिर परेशानी होना लाजमी है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ देशों के कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। पूर्व अफ्रीका में एक ऐसा देश है जहां आप जॉगिंग नहीं कर सकते और उस देश का नाम


इस देश में 5 साल से जॉगिंग करना है क्राइम, राष्ट्रपति ने इसलिए लगायी थी रोक नई दिल्ली। अगर कानून की व्यवस्था सही न हो तो फिर परेशानी होना लाजमी है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ देशों के कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे।

पूर्व अफ्रीका में एक ऐसा देश है जहां आप जॉगिंग नहीं कर सकते और उस देश का नाम है बुरुंडी। वैसे तो कहते हैं कि जॉगिंग करना स्वास्थय के लिए लाभदायक होता है, लेकिन साल 2014 में यहां के राष्ट्रपति ने ये कहकर इस पर रोक लगा दी कि लोग असमाजिक गतिविधियों के लिए जॉगिंग की मदद लेते हैं। ये बात आज भी हर किसी को हैरान करती है।

उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अपने देश में एक कानून ऐसा बना रखा है जिसके तहत उत्तर कोरिया में आप नीले रंग की जींस नहीं पहन सकते। इसे पहनने पर यहां पूरी तरह से रोक है। इसके पीछे दलील दी गई कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए ये कदम उठाया गया है।