लंदन पुलिस ने 20 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

लंदन पुलिस ने 20 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

arrest


लंदन।  लंदन में पुलिस कम से कम 30 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को प्रदर्शन के दौरान लैम्बेथ ब्रिज को अवरुद्ध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने देर ट्वीट कर कहा, लैम्बेथ ब्रिज को अब फिर से खोल दिया गया है। एस14 शर्तों का उल्लंघन करने पर 30 गिरफ्तारियां की गईं। हम प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कार्रवाई करना जारी रखेंगे।

पुलिस ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और मार्ग को फिर से खोल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इंसुलेट ब्रिटेन आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए घरों को इन्सुलेट और रेट्रोफिट करने की मांग कर रहे हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल में डालने के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया और लैम्बेथ ब्रिज को अवरुद्ध कर दिया।