जापान में ग्लाइडर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

जापान में ग्लाइडर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

accident


टोक्यो। जापान के उत्तरी होक्काइडो प्रांत में आज एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गयी।

यह दुर्घटना उड़ान स्थल से 330 फीट की दूरी पर हुई। ग्लाइडर के चालक और यात्री को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय धूप खिली हुयी थी तथा हवाओं की रफ्तार भी सामान्य थी।