संयुक्त अरब अमीरात प्रिंस ने इतनी भाषाओं में दी दीपावली की शुभकामनाएं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

संयुक्त अरब अमीरात प्रिंस ने इतनी भाषाओं में दी दीपावली की शुभकामनाएं

संयुक्त अरब अमीरात प्रिंस ने इतनी भाषाओं में दी दीपावली की शुभकामनाएं


आज दुनिया भर में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर, संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दुनिया भर में मौजूद हिंदू समाज के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

मोहम्मद बिन जायेद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिंदी, अंग्रेजी और अरबी भाषा में दीपावली शुभकामना संदेश भेजे हैं। क्राउन प्रिंस पर हिंदी में एक बधाई संदेश भेजते हुए लिखा, "रोशनी के त्योहार दिवाली के अवसर पर, हम उन लोगों को बधाई देते हैं, जो इसे दुनिया भर में मनाते हैं, साथ ही उनकी समृद्धि और प्रगति की कामना करते हैं।" 

बता दें कि मोहम्मद बिन जायद ने तीनों भाषाओं में एक ही समय पर तीनों ट्वीट किए हैं। लेकिन यूजर्स उनके हिंदी ट्वीट को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।