10वीं व 12वीं पास के लिए सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस में सीधी भर्ती, नौकरी के साथ मिलेगी ये बड़ी सुविधाएं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Jobs

10वीं व 12वीं पास के लिए सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस में सीधी भर्ती, नौकरी के साथ मिलेगी ये बड़ी सुविधाएं

pic


छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 12 सितंबर से विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। ऑल इंडिया बेस पर भर्तियां होंगी। ये भर्ती सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (SIS) के लिए हो रही हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को राज्य में ही मौका दिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग कमांडेंट कार्यालय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरा, जशपुर में होगी। इसका ऑफिस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI (आरा, जशपुर) बिल्डिंग में है। जशपुर में एक महीने के प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

भर्ती अधिकारी कांतिलाल रात्रे (रिटायर्ड BSF हेड कॉन्स्टेबल) ने बताया कि SIS में सुरक्षा जवान के लिए 250 पद निकले हैं। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के 50 पदों पर भी भर्तियां होंगी। सुरक्षा जवान के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

ट्रेनिंग मिलने के बाद सीधी नियुक्ति दी जाएगी। सुरक्षा जवान का वेतन 12 हजार से 14 हजार रुपए के बीच और सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 15 हजार रुपए से 18 हजार रुपए के बीच होगा। भर्ती के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी पास रखनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को फॉर्म शुक्ल 350 रुपए देना होगा।


भर्ती का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप www.ssciindia.com पर जा सकते हैं। वहीं मोबाइल नंबर 7697763669 और 6268824394 पर संपर्क कर सकते हैं।

भर्ती स्थल और तारीख

  • रेंगाखार थाना परिसर- 12 सितंबर 2022
  • चिल्फी थाना परिसर- 13 सितंबर 2022
  • कुकदूर थाना परिसर- 14 सितंबर 2022
  • तरेगांव थाना परिसर- 15 सितंबर 2022
  • बोड़ला थाना परिसर- 16 सितंबर 2022
  • पंडरिया थाना परिसर- 19 सितंबर 2022
  • कुंडा थाना परिसर- 20 सितंबर 2022
  • पिपरिया थाना परिसर- 21 सितंबर 2022
  • सहसपुर लोहारा थाना परिसर- 22 सितंबर 2022
  • कबीरधाम पुलिस लाइन परिसर- 23 सितंबर 2022


पद एवं योग्यता

सुरक्षा जवान -

  • शैक्षणिक योग्यता- 10वीं पास
  • उम्र- 21 से 35 वर्ष
  • ऊंचाई- 168 सेमी
  • सीना- 77-82 सेमी
  • वजन- 56 किलो
  • पद संख्या- 250 पद

सुरक्षा सुपरवाइजर

  • शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास
  • उम्र- 21 से 35 वर्ष
  • ऊंचाई- 170 सेमी
  • सीना- 77-82 सेमी
  • वजन- 56 किलोग्राम
  • पद संख्या- 50

नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधाएं

  • स्थायी नौकरी- 65 साल की उम्र तक
  • वेतन बढ़ोतरी- समय-समय पर
  • प्रमोशन- परफॉर्मेंस के आधार पर
  • बोनस- सालाना या फिर 6 महीने पर
  • सरकारी पेंशन- 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर
  • ग्रेच्युटी- 5 साल की सेवा पूरी होने पर
  • पीएफ- ज्वाइन करने के पहले महीने से
  • मुफ्त मेडिकल सुविधा- कर्मचारी और उसके पूरे परिवार को
  • दुर्घटना बीमा- 1 लाख से 6 लाख रुपए तक
  • सेवा योजना- कर्मचारी की असमय मौत होने पर उसके परिवार को एक लाख रुपए या उससे अधिक की रकम 72 घंटे के अंदर उपलब्ध कराया जाता है।
  • लोन की सुविधा- रियायती दर पर
  • बच्चों की पढ़ाई- अंतर्राष्ट्रीय स्तर के IPS स्कूल देहरादून में रियायती दरों पर
  • मेस और आवास की सुविधा- रियायती दर पर
  • स्थानांतरण भत्ता- कंपनी देगी।

विभागीय जानकारी

  • एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय पब्लिक लिमिटेड सुरक्षा कंपनी।
  • कई देशों में फैला व्यवसाय।
  • 10 हजार करोड़ से अधिक का टर्नओवर।
  • 3 लाख से भी अधिक कर्मचारी स्थायी रूप से सेवारत।
  • देश के लगभग सभी राज्यों में रीजनल हेडक्वार्टर और सभी बड़े शहरों में ब्रांच हेडक्वार्टर।
  • देश के लगभग सभी राज्यों में ट्रेनिंग सेंटर और 200 से अधिक भर्ती केंद्र।
  • भारत में ज्यादातर केंद्र और राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले उपक्रमं में सेवाएं।
  • ट्रेनिंग खत्म होते ही 100 प्रतिशत जॉब गारंटी।
  • भारत और राज्य सरकार के साथ कई परियोजनाओं के अंतर्गत भर्ती अभियान।
  • भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा कुछ शर्तों के साथ ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की सुविधा।