चाणक्य नीति: इन आदतों वाली महिलाएं कहलाती हैं लकी, आज ही जान लें ये गुण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Lifestyle

चाणक्य नीति: इन आदतों वाली महिलाएं कहलाती हैं लकी, आज ही जान लें ये गुण

pic


आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में शिक्षा, व्यापार, धन, नौकरी और रिश्तों से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। ये नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी पहले थीं। इन नीतियों का आज भी पालन किया जाता है। नीति शास्त्र में भी आचार्य चाणक्य ने महिलाओं की कुछ आदतों का जिक्र किया है। आचार्य के अनुसार इन आदतों वाली महिलाएं जातक के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं।

क्रोध न करने वाली स्त्री – क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु होता है। आचार्य के अनुसार जिस स्त्री को क्रोध नहीं आता वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। इससे घर में शांति बनी रहती है। ऐसे घरों में भगवान का वास होता है। मधुर वाणी- मीठा बोलकर आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। मीठी वाणी वाले लोग काफी लोकप्रिय होते हैं। जिस घर में औरत मीठा बोलती है वहां का माहौल बहुत ही अच्छा रहता है। ऐसे स्थान कम विवादास्पद होते हैं।

धैर्य - धैर्य को व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। धैर्य रखने वाली महिला किसी भी समस्या का समाधान आसानी से कर सकती है। ऐसी महिला हर मुश्किल परिस्थिति को बड़ी सूझबूझ से हैंडल करती है।

धार्मिक महिला - आचार्य चाणक्य के अनुसार धार्मिक विचारों वाली महिलाएं बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। घर में शांति का माहौल रहता है।

संतुष्ट महिला - कई महिलाएं संतुष्ट होती हैं। ऐसी महिलाएं जो मिला है उससे खुश हैं। ज्यादा चाहने वाले लोग हमेशा परेशान रहते हैं।