आज भूल जाईये नाश्ते में पोहा बनाना, बच्चों को खिलाएं आज टेस्टी प्याज का पराठा, 10 मिनट में हो जायेगा तैयार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Lifestyle

आज भूल जाईये नाश्ते में पोहा बनाना, बच्चों को खिलाएं आज टेस्टी प्याज का पराठा, 10 मिनट में हो जायेगा तैयार

pic


अक्सर डॉक्टर और एक्सपर्ट यह कहते हैं कि हमारा पहला मिल जो की ब्रेकफास्ट होता है उसे बिल्कुल भी खराब नहीं करना चाहिए, ब्रेकफास्ट अगर हेल्दी और स्वादिष्ट होता है तो हमारा पूरा दिन अच्छा जाता है। सुबह का नाश्ता हमें हेल्दी ही खाना चाहिए नहीं तो दिन भर हमें एसिडिटी गैस और अन्य पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ऐसा होता है की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोग नाश्ता नहीं ले जा पाते हैं।

उन्हें कई बार इस बात की दिखा और शिकायत होती है कि आखिर वे झटपट तरीके से क्या बनाएं जिससे भूख भी शांत हो और समय भी कम लगे, ऐसे में हम आपके इस टेंशन का निवारण लेकर आए हैं। आप जल्दबाजी में हौं तो, प्याज का पराठा बना सकती हैं नाश्ते या फिर डिनर, लंच के लिए भी आप प्याज के पराठे को बना सकती है। प्याज पराठा बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है, इसे बनाने के लिए आपको इन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी।

सामग्री

  • गेहूं का आटा
  • प्याज
  • अदरक
  • लहसुन का पेस्ट
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पत्ती कटी हुई
  • जीरा
  • गरम मसाला पाउडर
  • हल्दी
  • तेल और नमक
  • अजवाइन

कैसे बनाएं प्याज पराठा

प्याज पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा तेल और नमक मिलाकर अच्छे से गुनगुने पानी से आटा गूथ लें ध्यान रखें कि बिल्कुल सॉफ्ट और मुलायम होना चाहिए।

थोड़ी देर रखना है अब प्याज पराठा बनाने के लिए आप बारीक प्याज काट कर आटा में मिलाएं और थोड़ा सा तेल और नमक मिला ले, इसे आटा और प्याज के साथ अच्छे से मिक्स करें। अब कढ़ाई को गैस में रखें और तेल ड़ालें, जब तेल गर्म हो जाने पर बारीक कटे प्याज डालकर फ्राई होने तक हल्का भून लें साथ ही इसमें आपको अदरक लहसुन का पेस्ट भी डालना है।

उसके बाद लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर नमक, गरम मसाला इन सभी चीजों को डाल कर अच्छे से मिलाते हुए आटे की छोटी रोटी बनाएं और उंगलियों की मदद से दबाएं। बाद में आप इसमें प्याज का फिलिंग डाल कर चौकी पर इसे बेल कर रखे, जब तवा गर्म हो जाए तो दोनों तरफ सुनहरा होने तक पका लें और गैस को बंद करके एक तरफ रख लें, पराठे को रायता, दही या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं।