पेट में गैस बना रही है ज़िंदगी जहन्नुम? आज़माएं ये देसी नुस्खे, 5 मिनट में मिलेगा आराम!

Health Tips : आज की दौड़भाग भरी जिंदगी में "Stomach Gas" या "Gas Problem" एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है। कई लोगों को यह हर दिन सताती है—कभी पेट में मरोड़, तो कभी सीने में जलन, और कभी सिर दर्द तक! अगर आप भी "Gas Formation In Stomach" से अक्सर परेशान रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
गैस क्यों बनती है बार-बार?
मुंह से सांस लेना: आपको जानकर हैरानी होगी कि जो लोग नाक की बजाय मुंह से सांस लेते हैं, उनके पेट में अधिक हवा चली जाती है, जिससे गैस बनने लगती है।
गलत खानपान: डाइट में ज्यादा फाइबर, स्टार्च और शुगर वाले फूड्स लेने से पेट में फर्मेंटेशन बढ़ता है, और वही बनता है गैस की असली वजह।
Carbonated Drinks का सेवन: Coke, Soda और Beer जैसे पेय पदार्थ पेट में एक्स्ट्रा गैस भर देते हैं, जिससे भारीपन और असहजता महसूस होती है।
Constipation और Slow Digestion: अगर पेट सही से साफ नहीं होता या पाचन धीमा रहता है, तो गैस का बनना तय है।
Chewing Gum और Candy खाने की आदत: लगातार चबाने से आप अनजाने में हवा निगलते हैं, जो सीधा पेट में जाकर गैस बनाती है।
गैस से राहत के देसी और असरदार नुस्खे
Lemon + Baking Soda: सुबह खाली पेट नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से गैस का सारा खेल खत्म हो सकता है।
Herbal Tea और Warm Water: ये दोनों पेट को शांत रखते हैं और पाचन तंत्र को एक्टिव करते हैं।
Black Pepper (काली मिर्च): दूध में मिलाकर पिएं या यूं ही लें, पाचन सुधारने में जबरदस्त असरदार।
Ajwain और Kala Namak: दोनों को मिलाकर छाया में सुखाकर पीस लें, और चुटकी भर पानी के साथ लें।
Garlic और Pudina: लहसुन की कलियां चबाएं या पुदीने की चाय पिएं—गैस गायब!
Fennel Seeds और Apple Cider Vinegar: सौंफ और एप्पल साइडर विनेगर पेट में गैस की समस्या को गहराई से ठीक करते हैं।