चूहों का आतंक खत्म करने का रामबाण उपाय: बिना जहर के घर से भगाएं चूहे!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Lifestyle

चूहों का आतंक खत्म करने का रामबाण उपाय: बिना जहर के घर से भगाएं चूहे!

Rats

Photo Credit: Rats


घर में चूहों का आतंक बढ़ते ही लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभरने लगती हैं। ये छोटे से जीव न सिर्फ खाने की चीजों को नष्ट करते हैं, बल्कि कपड़े, किताबें और यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी चबा डालते हैं। लेकिन अब आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इन्हें बिना मारे ही घर से दूर भगा सकते हैं।

पेपरमिंट ऑयल का जादू

पेपरमिंट की तेज महक चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बॉटल में पानी भरें और उसमें पेपरमिंट ऑयल की 8-10 बूंदें डालें। इसे सुबह-शाम चूहों के ठिकानों पर छिड़कें। आप पुदीने के पत्तों को भी उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां चूहे घुसते हैं। पेपरमिंट की सुगंध से वे उस स्थान को छोड़कर भाग जाएंगे।

तंबाकू और बेसन का मिश्रण

तंबाकू में मौजूद नशीले तत्व चूहों को भगाने में मददगार हैं। तंबाकू में घी और बेसन मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। इन्हें चूहों के अड्डों पर रख दें। जैसे ही चूहे इन्हें खाएंगे, उनकी हालत खराब हो जाएगी और वे घर से नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।

फिटकरी का असरदार उपयोग

फिटकरी की स्मेल और स्वाद चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आता। इसे पीसकर पाउडर बनाएं और घर के कोनों में छिड़कें। आप फिटकरी के घोल को भी चूहों के ठिकानों पर छिड़क सकते हैं। एक बार चूहे इसे सूंघेंगे तो वे खुद ही भाग जाएंगे।

कपूर की तेज गंध

कपूर की तेज गंध चूहों को दूर रखती है। घर के कोनों में कपूर की गोलियां रखें या सुबह-शाम जलाकर धुआं फैलाएं। इससे न सिर्फ चूहे भागेंगे, बल्कि मच्छर और छोटे कीड़े भी दूर रहेंगे।

प्याज और लहसुन का स्प्रे

प्याज और लहसुन की तेज गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। एक स्प्रे बॉटल में प्याज और लहसुन का रस भरें और थोड़ा पानी मिलाकर छिड़कें। इसे चूहों के ठिकानों पर लगाएं। आप इन्हें काटकर भी रख सकते हैं, जिससे उनकी सुगंध से चूहे दूर भागेंगे।

लाल मिर्च पाउडर का असर

लाल मिर्च पाउडर को चूहों के अड्डों पर छिड़कें। इसकी तीखी गंध से चूहे उस स्थान से दूर रहेंगे। अगर गलती से उनकी आंख या नाक में पाउडर जाता है, तो उनकी हालत और भी खराब हो जाएगी।

बेकिंग सोडा का जहरीला मिश्रण

बेकिंग सोडा में कॉर्नमील, चीनी और चॉक्लेट मिलाकर गोलियां बनाएं। इन्हें चूहों के ठिकानों पर रखें। चूहे इन्हें खाते ही मर जाएंगे।

काली मिर्च का उपयोग

काली मिर्च को कूटकर चूहों के पास फेंकें या खाने की चीजों में मिलाकर रखें। चूहे इसे खाते ही भाग जाएंगे।

मॉथ बॉल्स का सहारा

कपड़ों के बीच मॉथ बॉल्स रखें या चूहों के ठिकानों पर डालें। इनसे निकलने वाली गंध चूहों को दूर रखती है।

तेजपत्ते का धुआं

10-12 तेजपत्तों को जलाकर घर में घुमाएं। इसका धुआं और गंध चूहों को भगाने में मदद करता है।

दालचीनी पाउडर

दालचीनी का पाउडर चूहों के ठिकानों पर छिड़कें। इसकी सुगंध से वे उस स्थान को छोड़ देंगे।