असमय वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति का तत्काल सर्वेक्षण हो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Madhya Pradesh

असमय वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति का तत्काल सर्वेक्षण हो

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में प्रदेश के...


असमय वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति का तत्काल सर्वेक्षण हो

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में प्रदेश के कुछ जिलों के ग्रामों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को पहुँचे नुकसान का शीघ्र सर्वे किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहाँ-जहाँ क्षति हुई है, तत्काल सर्वे कराया जाए। साथ ही क्षति का आकलन कर राहत राशि के भुगतान की व्यवस्था भी की जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए हैं कि फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाना भी सुनिचित करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में हमेशा किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभी जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, वे किसान संकट में हैं, लेकिन उन्हें इस संकट से निकालने का कार्य किया जाएगा। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावित जिले में कलेक्टर्स से चर्चा कर फसलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।