मंत्री डंग ने CM चौहान को मंदसौर जिले में ओला-वृष्टि की दी जानकारी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Madhya Pradesh

मंत्री डंग ने CM चौहान को मंदसौर जिले में ओला-वृष्टि की दी जानकारी

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रालय में पर्यावरण एवं नवीन एवं नवकरणीय...


मंत्री डंग ने CM चौहान को मंदसौर जिले में ओला-वृष्टि की दी जानकारी

भोपाल :  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रालय में पर्यावरण एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर जिले में ओला-वृष्टि से हुई फसलों के नुकसान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल क्षति आकलन के निर्देश जारी किये।

मंत्री डंग ने शुक्रवार को सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में ओला-वृष्टि की जानकारी मिलते ही किसानों से बात की। डंग ने मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह से चर्चा कर सर्वे कराने का निर्देश दिये, जिससे ओला-वृष्टि से प्रभावित फसलों का किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।