अनूपपुर: पूर्व नपा बिजुरी अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व विधायक ने दिलाई सदस्यता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Madhya Pradesh

अनूपपुर: पूर्व नपा बिजुरी अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व विधायक ने दिलाई सदस्यता


अनूपपुर: पूर्व नपा बिजुरी अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व विधायक ने दिलाई सदस्यता


अनूपपुर, 24 जून (हि.स.)। भाजपा की नीति से प्रभावित हो कर नगर पालिका बिजुरी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के आदिवासी नेता मनोहर सिंह ने पत्नी सहित शुक्रवार को पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल के हाथों भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर ली। मनोहर सिंह का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिये बडी क्षति माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि मनोहर सिंह काफी दिनों से कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नराज चल रहे थे। वरिष्ठ आदिवासी नेता होने के साथ ही कांग्रेस से दो बार नपा बिजुरी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं मनोहर सिंह के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व विधायक जायसवाल ने बताया कि मनोहर सिंह भाजपा में शामिल नही हुए हैं, बल्कि घर वापसी किये हैं। मनोहर सिंह पहले भारतीय जनता पार्टी के ही सदस्य रह चुके हैं, किन्तु कुछ विसंगतियों के कारण पार्टी से अलग हो होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गऐ थे। लेकिन पुनः इनका भाजपा में घर वापसी करने से निश्चित तौर पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला