मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे, कहा- वृक्ष हैं तो हम हैं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Madhya Pradesh

मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे, कहा- वृक्ष हैं तो हम हैं


मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे, कहा- वृक्ष हैं तो हम हैं


मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे, कहा- वृक्ष हैं तो हम हैं


- स्मार्ट उद्यान में लगाए गए पीपल और नीम के पौधे

भोपाल, 15 मई (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पौधे लगाने का कार्य अद्भुत है। यह सिर्फ पौधा लगाने और उसे सींचने का काम नहीं बल्कि जीवन को सींचने का काम है। वृक्ष हैं तो हम हैं। सामाजिक संगठन इस कार्य में पूरा सहयोग दें। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को भोपाल के श्मायला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सामाजिक संस्था भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था, जे.के. रोड के पदाधिकारियों के साथ पौध-रोपण करते हुए कही। आज पीपल और नीम के पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने आयुक्त नगर निगम भोपाल से रहवासी संघों की गतिविधियों और स्वच्छता अभियान के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन कार्यों के सुचारू संचालन और देख-रेख के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री चौहान को संस्था की दिव्या अत्री, अल्पना झा, पल्लवी शर्मा, कविता सोहाने, सुषमा चौकसे ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। करीब 300 रहवासी परिवारों की इस सोसाइटी ने स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया है। नगर निगम भोपाल ने गत वर्ष संस्था को पुरस्कृत भी किया। क्षेत्र के उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संस्था द्वारा पौध-रोपण किया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान और संस्था द्वारा आज लगाए गए पौधों में पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। नीम का पेड़ एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर और सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद