अमित शाह ने जारी किया तिरंगा के डिजाइनर पिंगलि वेंकैया पर डाक टिकट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

अमित शाह ने जारी किया तिरंगा के डिजाइनर पिंगलि वेंकैया पर डाक टिकट

amit shah


नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि हमें कभी भी तिरंगे की रचना की प्रक्रिया को नहीं भूलना चाहिए। अगर हम तिरंगे की रचना और फिर संविधान सभा द्वारा इसकी स्वीकृति की यात्रा को समझ लेते हैं तो पिंगलि वेंकैया को याद किए बिना नहीं रह सकते। इस महान तेलुगु राष्ट्रसेवक और स्वतंत्रता सेनानी ने करोड़ों भारतीयों की आशाओं, उमंगो और उनकी श्रद्धा को तीन रंगों में समाहित कर पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम किया है। वे तिरंगे की अभिकल्पना करने वाले पिंगलि वेंकैया की जयंती पर आयोजित 'तिरंगा उत्सव' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अमित शाह ने पिंगलि वेंकैया के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया और उनकी स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया। गृह मंत्री ने हर घर तिरंगा थीम गीत को भी जारी किया।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के निर्णय के पीछे तीन उद्देश्य हैं। पहला, जिन हज़ारों जाने-अनजाने स्वतंत्रता सेनानियों ने आज़ादी के लिए बलिदान दिया, महोत्सव के माध्यम से वेंकैया जी जैसे आज़ादी के उन वीर नायकों की कथाओं को युवा पीढ़ी के सामने रखना। आज़ादी की जंग में देश के लाखों सपूतों ने देश को अंग्रेज़ों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था, ये वर्ष उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बन रहा है। आज़ादी के बाद के 75 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, इन्हें देश -विदेश में जन-जन तक ले जाना। तीसरा उद्देश्य है, आज़ादी के अमृत महोत्सव से आज़ादी के शताब्दी वर्ष तक का 25 साल का ये कालखंड संकल्प का कालखंड है। ये हर नागरिक के लिए, 2047 में भारत हर क्षेत्र में कैसा और कहां होगा, इसका संकल्प लेने और हर क्षेत्र में भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने का वर्ष है।

अमित शाह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है कि भारत का हर नागरिक हमारे संविधान निर्माताओं की कल्पना और अपेक्षाओं के अनुसार भारत की समृद्धि, सुरक्षा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट 8होकर काम कर रहा है।[