गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची- पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, गडकरी, राजनाथ और योगी आदित्यनाथ शामिल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची- पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, गडकरी, राजनाथ और योगी आदित्यनाथ शामिल

पश्चिम बंगाल में लंबी लड़ाई की तैयारी में BJP


नई दिल्ली | गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं को पार्टी ने गुजरात में प्रथम चरण में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, परेश रावल, मनोज तिवारी, रविकिशन और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी गुजरात में रैली कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

मोदी सरकार के मंत्रियों - स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, परशोत्तम रूपाला के साथ-साथ भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और इस बार चुनाव नहीं लड़ने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा लोक सभा सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ),हेमा मालिनी, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, फिल्म अभिनेता परेश रावल और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।