दहेज उत्पीड़न: फंदे पर लटकी मिली भाजपा नेता की नवविवाहिता भतीजी, मचा हड़कंप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

दहेज उत्पीड़न: फंदे पर लटकी मिली भाजपा नेता की नवविवाहिता भतीजी, मचा हड़कंप

girl


राकेश पाण्डेय 
लखनऊ।
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र सत्य नगर में भाजपा नेता के डी जाटव की भतीजी का शव फांसी के फंदे से बरामद हुई। मायका पक्ष ने मृतका के पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।

शनिवार की देरशाम को सत्यनगर में उस बक्त सनसनी फ़ैल गयी, जब भाजपा नेता की भतीजी नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पर आस पड़ोसियों ने मोके पर पहुंच गए और आनन फानन मे जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मोके पर पहुंची पहुंची मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। 

मृतका के मायके वालो की माने तो शादी को करीब दो माह हुआ है और दहेज़ की मांग को लेकर पति जितेंद्र और पत्नी देनीश के बीच झगड़ा हुआ था। पति पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।