आप विधायक राज कुमार आनंद की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, जल्द बनेंगे मंत्री

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

आप विधायक राज कुमार आनंद की नियुक्ति को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, जल्द बनेंगे मंत्री

pic


नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के विधायक राज कुमार आनंद जल्द ही दिल्ली मंत्रिमंडल में मंत्री का पद संभालेंगे। राष्ट्रपति ने इस संबंध में दिल्ली सरकार की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी गजट नोटिफिकेशन में उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राज कुमार आनंद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में एक मंत्री के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है, जिस तारीख से वह शपथ लेंगे, उस दिन से वह मंत्री माने जाएंगे।

गौरतलब है कि धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर हुए विवाद के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटेल नगर आप विधायक राज कुमार आनंद के नाम की सिफारिश भेजी थी।