Aaj Ka Mausam: 10 राज्यों में घने कोहरे, 6 में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

Aaj Ka Mausam: 10 राज्यों में घने कोहरे, 6 में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

rain

Photo Credit: UPUKLive


New Delhi: 2 दिसंबर 2024 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.83 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 14.05 डिग्री सेल्सियस और 27.15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 37% नमी है और हवा की गति 37 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:57 बजे उदय हुआ और शाम 5:23 बजे अस्त होगा। दिल्ली में अभी सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने से मौसम थोड़ा गर्म रहता है। फिलहाल राजधानी का मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। इस हफ्ते 7 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। घने कोहरे और बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली को छोड़कर उत्तर भारत के बाकी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, गुजरात में घना कोहरा छाने लगा है। वैसे मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है, बारिश होने के आसार नहीं हैं। 7 दिसंबर तक मौसम ऐसा रही रहेगा। अधिकतम तापमान 26-27 और न्यूनतम तापमान 9 से 11 के बीच रहने के आसार हैं, लेकिन अभी वैसी ठंड नहीं पड़ रही, जैसी दिसंबर महीने में पड़नी चाहिए। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आज मौसम साफ रहेगा। जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान 10 से 20 के बीच बना हुआ है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफ़ान फ़ेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार करके आगे बढ़ गया है, लेकिन तूफान का असर 6 राज्यों में देखने को मिल रहा है कि चक्रवाती तूफान के रूप में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। संभावना है कि तूफान पश्चिम की ओर बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ लॉन्ग ट्रफ के साथ मध्य क्षोभमंडलीय में पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है। कल 3 दिसंबर को केरल से सटे तमिलनाडु के आंतरिक जिलों में बारिश होगी। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। रायलसीमा में हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 3 और 4 दिसंबर को लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।