कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

sonia


नई दिल्ली, 03 सितम्बर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार रात अचानक बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी को खराब सेहत के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और वह अच्छा कर रहे हैं।