5 राज्यों में भयंकर बारिश, 10 राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट हुआ जारी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

5 राज्यों में भयंकर बारिश, 10 राज्यों में घना कोहरा, IMD का अलर्ट हुआ जारी

rain

Photo Credit: Ganga


नई दिल्ली। IMD Latest Weather Update: नवबंर का महीना आधा खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक दिल्ली-NCR में ठंड का नाम नहीं है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो गई है। उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है।

वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी दिल्ली में गर्माहट का अहसास है। सुबह-शाम स्मॉग के कारण उमस रहती है। दिन में धूप निकलने से गर्मी होती है। हल्का कोहरा भी असरदायक नहीं है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 15 नवंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में अच्छी बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा और तापमान गिरेगा, लेकिन राजधानी के हालात तो कुछ और ही बयां कर रहे हैं, जबकि वैश्चिक मौसम विज्ञान संगठन ने इस बार दिल्ली में ला नीना के प्रभाव सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि 17 नवंबर तक देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 नवंबर के बीच पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा। बीते दिन घने कोहरे के कारण पंजाब के अमृतसर और हिमाचल में जीरो विजिबिलिटी रही। पंजाब के पश्चिम जोन में अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।


उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी सुबह-शाम हल्का कोहरा देखा जा रहा है। वहीं झारखंड में अगले 4 दिन आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 नवंबर को सुबह कोहरे या धुंध के आसार हैं। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 नवंबर तक इस मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। बिहार में भी मौसम इसी तरह शुष्क बना हुआ है।