मैंने अभिषेक के साथ सेक्स किया था, मेरे मामा ने भी मेरे साथ गलत किया, मैंने छुपाई थी ये बात...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

मैंने अभिषेक के साथ सेक्स किया था, मेरे मामा ने भी मेरे साथ गलत किया, मैंने छुपाई थी ये बात...

Nikita

Photo Credit: Video Grab


उत्तर प्रदेश के आगरा में एक आईटी कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 24 फरवरी को मानव ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले उन्होंने 6 मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में अब दोनों पक्षों के बयान सामने आ रहे हैं, जिससे कहानी और भी उलझती जा रही है।

मानव का आखिरी वीडियो: दिल दहला देने वाला संदेश

मानव शर्मा का आखिरी वीडियो बेहद दर्दनाक है। फंदे को गले में कसकर वीडियो बनाते हुए वे कई बार भावुक होते हैं और कहते हैं - "मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।" वीडियो में वे अपने माता-पिता और बहन से माफी मांगते हुए कहते हैं - "पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी...अब मैं विदा ले रहा हूं।" इसके बाद वे फांसी पर झूल जाते हैं। मानव ने अपनी पत्नी निकिता पर उनके चरित्र और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

पत्नी निकिता का पक्ष: "वो एक पास्ट था"

मामले में निकिता शर्मा का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि मानव ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वह उनका अतीत था। निकिता के अनुसार, "जो मुझपर आरोप लगाए हैं वो एक पास्ट था। जो भी चीजें थीं वो शादी के पहले की थीं। बाद में ऐसा कुछ नहीं था।"

वीडियो में निकिता ने स्वीकार किया कि शादी से पहले वह किसी और के साथ रिश्ते में थीं। उन्होंने यह भी कबूला कि उन्होंने अपने पति मानव शर्मा से कई बातें छिपाईं, जिनमें उनका अतीत भी शामिल था।

वीडियो में निकिता कहती हैं "मैंने अभिषेक के साथ सेक्स किया था। शादी से पहले मैंने मानव को उसके बारे में बताया था, लेकिन सेक्स के बारे में कभी नहीं बताया। शादी के बाद जब उन्होंने बार-बार पूछा, तब जाकर बताया।" इसके अलावा, निकिता ने अपने मामा पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा "मेरे मामा ने भी मेरे साथ गलत किया था। मुझे पता है कि मैंने बहुत गलत किया, मानव को झूठ बोला, लेकिन यह सब इसलिए किया क्योंकि मैं उसे खोना नहीं चाहती थी।"

निकिता ने मानव पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है, "वो (मानव) शराब पीकर मुझे मारते थे। मैंने भी सब कुछ सहा है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि मानव पहले भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुके थे। "उन्होंने एक बार, दो बार, तीन बार खुद को हार्म किया। फांसी लगाने की बार-बार कोशिश की। मैंने ही फंदा काटा। उन्होंने अपना हाथ काटने की भी कोशिश की थी।"

मानव की बहन का खुलासा: "तलाक के लिए अर्जी देने वाले थे"

मानव की बहन आकांक्षा ने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि मानव और निकिता तलाक के लिए अर्जी देने वाले थे। उन्होंने बताया, "निकिता के अफेयर्स की जानकारी मानव को मिलने के बाद उनकी शादी टूट गई। जनवरी 2025 में मानव को निकिता के अफेयर्स के बारे में पता चला।"

आकांक्षा के अनुसार, "प्रिया नाम की एक महिला ने मानव से संपर्क किया और उसे निकिता और उसकी दो बहनों के बारे में बताया कि कैसे वे शादीशुदा पुरुषों को फंसाती हैं और उनके वैवाहिक जीवन को बर्बाद करती हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि मानव ने जनवरी 2025 में भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

सुसाइड की असली वजह: अफेयर्स या धमकियां?

मानव की बहन का दावा है कि मानव ने निकिता के अफेयर्स की वजह से आत्महत्या नहीं की। उनका कहना है, "उसे एहसास कराया गया कि तलाक आसान नहीं है। सभी कानून महिलाओं के पक्ष में हैं। उसे धमकाया गया।" आकांक्षा के अनुसार, मानव और निकिता 23 फरवरी को मुंबई से आगरा लौटे थे और अगली सुबह तलाक के लिए वकील से मिलना था, लेकिन निकिता उसे अपने माता-पिता के घर ले गई, जहां उसे धमकाया गया।