भारत में इस जगह कल 10 अप्रैल को ही मनाई जाएगी ईद, बाकि देश में 11 अप्रैल, जानिए वजह

नई दिल्ली: ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्यौहार भारत में 11 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। लेकिन केरल में यह त्यौहार 10 अप्रैल 2024 को ही मनाया जाएगा।
केरल में ईद का त्यौहार सऊदी अरब के चांद के आधार पर मनाया जाता है। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद भारत में भी चांद दिखने की संभावना बढ़ जाती है।
लेकिन केरल में चांद दिखने की संभावना भारत के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि केरल भारत का सबसे दक्षिणी राज्य है और यह सऊदी अरब के करीब स्थित है।
जानकारी के अनुसार केरल में रमजान के रोज़े भी बाकि भारत के हिस्सों से एक दिन पहले रखे गए थे। सऊदी अरब में 8 अप्रैल 2024 को चांद नहीं दिखा, इसलिए 9 अप्रैल को 30वां रोज़ा रखने के बाद 10 अप्रैल को ईद का ऐलान किया गया। इसलिए केरल में भी ईद का त्यौहार 10 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा।
भारत के अन्य राज्यों में ईद का त्यौहार 11 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा।