Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: रुझानों में UP में लग रहा भाजपा को बड़ा झटका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: रुझानों में UP में लग रहा भाजपा को बड़ा झटका

LIVE Lok Sabha Chunav Result 2024

Photo Credit: Ganga


Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज नतीजों का दिन है और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक आए रुझानों के अनुसार कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं तो वहीं बदायूं से आदित्य यादव पीछे हैं। 

उधर राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीटों पर आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के किला ढहता नजर आ रहा है। यहां कांग्रेस केवल दो सीटों पर आगे है। गुजरात में इस बार कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 22 सीटों पर आगे है। पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से बीजेपी के राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार पीछे चल रहे हैं। फिलहाल 299 सीटों पर एनडीए आगे है और इंडिया गठबंधन 182 सीटों पर  आगे है। 

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 23 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 53 सीटों पर आगे है। केरल में लेफ्ट 6 और कांग्रेस का गठबंधन 14 सीटों पर आगे है। पंजाब में इस बार तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। चार ऐसी सीटें हैं जहां इंडिया गठबंधन आगे नहीं है। महाराष्ट्र की 25 सीटों पर एनडीए और 20 पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है