झारखंड : लातेहार में माओवादियों ने मचाया उत्पात, आठ वाहनों को जलाया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. National

झारखंड : लातेहार में माओवादियों ने मचाया उत्पात, आठ वाहनों को जलाया


झारखंड : लातेहार में माओवादियों ने मचाया उत्पात, आठ वाहनों को जलाया


झारखंड : लातेहार में माओवादियों ने मचाया उत्पात, आठ वाहनों को जलाया


-माओवादियों ने पर्चा छोड़कर घटना की ली जिम्मेदारी

-मुंशी को पीट मोबाइल लूटा

-बांसकरचा मोड़ से कुड़ो मोड़ तक बन रही है सड़क

लातेहार ,15 मई ( हि. स.)। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसकरचा पुलिस पिकेट के पास बने सड़क निर्माण कंपनी के साइडिंग में शनिवार की रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान माओवादियों ने साइडिंग के मुंशी की पिटाई करते हुए उसका मोबाइल लूट लिया। वहीं साइडिंग में खड़े आठ वाहनों को जलाकर राख कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बांसकरचा मोड़ से कुड़ो मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। माओवादियों की ओरे से सड़क निर्माण कार्य में लेवी को लेकर पूर्व में भी कई बार धमकी दी जा चुकी थी। इसी बीच शनिवार की देर रात लगभग 40 की संख्या में हथियारबंद माओवादी साइडिंग के पास पहुंचे और वहां खड़े जेसीबी मशीन ,पोकलेन, टैंकर, ट्रक समेत आठ वाहनों में आग लगा दी। घटना के बाद माओवादियों ने एक पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली और कहा कि बिना आदेश काम आरंभ होने पर गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

उल्लेखनीय है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी का साइडिंग पुलिस कैंप से लगभग एक किलोमीटर दूर पर ही स्थित था। पुलिस कैंप के निकट इस प्रकार की घटना को अंजाम दिए जाने से लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और उग्रवादियों के खिलाफ घेराबंदी भी कर दी है। डीएसपी राजेश कुजूर घटनास्थल पर पहुंच कर मुंशी से पूरी जानकारी ली।

हिन्दुस्थान समाचार /राजीव